फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गेहूं की खड़ी फसल में आग, पांच बीघा जलकर राख

विज्ञापन
गांव मुल्हेडा के जंगल में सन्दिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की फसल में आग लगी। ग्रामीण
विज्ञापन
- पीड़ित किसान ने रंजिश में आग लगाने की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मुल्हेड़ा गांव के जंगल में बृहस्पतिवार को गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने रंजिश के चलते आग लगाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मुल्हेड़ा गांव निवासी राजेश उर्फ कल्लू किसान ने अपने खेत में गेहूं की फसल बो रखी थी, जो पूरी तरह पककर तैयार थी। किसान फसल काटने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच बृहस्पतिवार को अचानक खेत में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें