फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए होगी लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। लखनऊ में महामहिम के साथ चारों कृषि विवि के कुलपति की बैठक हुई। इसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर लिखित परीक्षा के लिए नए निर्देश दिए गए हैं। इस पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा के साथ दो पार्ट में इंटरव्यू भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ बैठक थी। राज्यपाल ने विवि की समस्याओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने नए एक्ट के बारे में कुलपति से चर्चा की। इसके बाद शासन को नए एक्ट को लेकर प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में स्कोर कार्ड को लेकर नए निर्देश दिए गए हैं। वहीं राज्यपाल ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। यह परीक्षा 100 नंबर की होगी। 100 अभ्यर्थियों में से टॉप टेन को चुना जाएगा। इसके बाद दो पॉर्ट में इंटरव्यू होंगे। इनमें एक स्किल टेस्ट रहेगा। जल्द ही विवि में बैठक कर इन नए निर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं उन पर कार्य शुरू कर दिया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बैठक में किसानों को अधिक से अधिक नई तकनीकी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेमीनार व कार्यशाला आयोजित कर किसानों को नए शोध, तकनीकी व नई प्रजातियों के बारे में जानकारी दें, ताकि वह उत्पादन बढ़ाने के साथ आय बढ़ा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें