फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूलों की मान्यता के लिए मिलेंगे तीन अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पब्लिक स्कूलों को मान्यता लेने व मान्यता को नवीनीकरण कराने के लिए अब साल में तीन बार अवसर मिलेगा। अभी सीबीएसई से मान्यता के लिए एक मौका मिलता था। अब जो स्कूल मान्यता लेना चाहते हैं या नवीनीकरण कराना है उन्हें साल में तीन बार आवेदन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

पहली बार 1 मार्च से 31 मार्च, दूसरी बार में 1 जून से 30 जून और तीसरी बार में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अब 12वीं तक पढ़ाई के लिए एक ही बार में मान्यता दी जाएगी। पहले 9वीं तक और इसके बाद 12वीं तक ही मान्यता दी जाती थी। नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने स्कूलों की संबद्धता से जुड़े नियमों में काफी बदलाव किए हैं।
बदले नियमों में आसान होगा काम
बोर्ड के अनुसार चरणवार तरीके के तहत अगर स्कूलों को मान्यता व संबद्धता दी जाएगी तो यह काम आसान व पारदर्शी होगा। काम जल्दी होगा। अतिरिक्त विषय, वर्गवार वृद्धि, स्कूल में नाम में परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन एक मार्च से शुरू होकर वर्ष पर्यंत जारी रखने की छूट स्कूल प्रबंधन को दी है।
विज्ञापन

इस प्रकार करना होगा आवेदन
नए स्कूल की मान्यता के लिए नियमों में बदलाव के साथ बोर्ड ने कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। तीन चरणों में आवेदन की प्रक्रिया मार्च एक से 31, जून 1-30 और सितंबर 1-30 तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद से स्कूलों का भौतिक निरीक्षण सीबीएसई के अधिकारियों की ओर से किया जाएगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर स्कूल को मान्यता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें