फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए साल के पहले दिन पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सुबह 8 बजे केंट हिलस्ट्रीट पर छाया घना कोहरा......संवाद
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को कड़ाके की सर्दी और बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को कोहरा भले ही जल्दी छंट गया हो, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शाम तक शीतलहर का असर बना रहा। लोग घरों में कैद रहे और कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। घने कोहरे और प्रदूषण की मोटी परत ने दृश्यता को काफी कम कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने के बावजूद शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। कोहरा छाने और तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी हो सकती है।

एक्यूआई लाल श्रेणी में
शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में बुधवार को थोड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह अभी भी लाल श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को शहर का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 340 से कम है। गंगानगर (266), जयभीम नगर (344), पल्लवपुरम (339), बेगमपुल (332), और दिल्ली रोड (339) पर भी एक्यूआई का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ..कंवलजीत..सुबह 8 बजे केंट हिलस्ट्रीट पर छाया घना कोहरा......संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें