फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवकों ने सड़कों पर दौड़ाई बाइक, जमकर किया हुड़दंग

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..बेगमपुल पर वाहन चालकों की शराब पीने की चेकिंग करती ट्रेफिक पुलिस.......संवाद
विज्ञापन
नए साल की पूर्व संध्या पर युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। पुलिस की पाबंदी के बावजूद युवकों ने सड़कों पर नियम तोड़ते हुए बाइकें दौड़ाईं और उत्पात मचाया। जेल चुंगी पर बाइक सवार 15 युवकों ने स्टंटबाजी और हुडदंग करने पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी सात बाइक सीज कर दीं। ये सभी युवक सिविल लाइन से तेजगढ़ी और शास्त्रीनगर जा रहे थे। इसके अलावा जिले भर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

नववर्ष पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस मुस्तैद रही। शहर में 120 से अधिक चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस तैनात रही। एसएसपी तक सभी अधिकारी शहर में भ्रमण पर रहे। दिन से ही वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बाइक और कार समेत कुल 27 वाहनों को सीज किया गया। कुल 320 वाहनों के चालान किए गए। रात को जैसे ही 12 बजे और नए साल का शुभारंभ हुआ तो लोग सड़क पर निकल पड़े। हादसे और हुड़दंग रोकने के लिए देर रात तक पुलिस गश्त करती रही।

शराब पीकर वाहन चलाने पर 210 का चालान
नए साल पर लोगों ने शराब पीकर मस्ती की। पुलिस ने बेगमपुल, रोडवेज बस अड्डा, हापुड अड्डा, मेट्रो प्लाजा चौक आदि सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान 210 लोगों का शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

-
डिवाइडर पर चढ़ी कार
मेरठ। सड़कों पर लोगों ने वाहनों को भी खूब दौड़ाया। बेगमपुल पर बड़ा हादसा होने से बचा। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी अमन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक को तेजी से ला रहा था। इसी दौरान सामने से स्विफ्ट कार आ गई। कार चालक भी तेजी में था। बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में कार पर नियंत्रण नहीं रहा और कार जीरो माइल्स के पास डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को वहां से हटाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें