फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरडीएसएस के कार्यों में देरी पर कंपनी के बिलों में होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रीवेम्प डिस्ट्रीब्यूटर सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के कार्यों को कंपनी को हर हाल में मार्च 2025 तक पूरा करना है। कार्यों में देरी के चलते कंपनी के बिलों में भी कटौती की जानी शुरू कर दी गई है। ऊर्जा विभाग के एसई प्रशांत कुमार का कहना है कि अगर मार्च तक कार्य पूरे नहीं हुए तो कंपनी के बिलों में और अधिक कटौती की जाएगी। वहीं वर्तमान की बात करें तो योजना में अभी तक लगभग 60 फीसदी तक कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अभी भी 40 फीसदी के आस पास कार्य और होने हैं।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से सभी 14 जिलों में रीवेम्प(आरडीएसएस) के माध्यम से लगभग 3400 करोड़ रुपये के कार्य किए जाने हैं। 2023 के मध्य मे यह कार्य शुरू हुए थे और मार्च 2024 तक इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य था। यहां मेरठ में भी लगभग 239 करोड़ रुपये के कार्य होने थे। यहां की बात करें तो अभी तक योजना में लगभग 60 फीसदी तक कार्य हो पाए हैं, जिसका खामियाजा कंपनी को भी भुगतना पड़ रहा है। कार्यों में देरी के चलते कंपनी के बिलों में कटौती का प्रावधान है।
जबकि कंपनी को कई बार इस संबंध में पहले ही नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। योजना से शहर में 14199 पोल, 1449 सीकेएम(सर्किट किमी) में नई लाइन डाली जानी है। कुल 209 फीडर पर कार्य किया जा रहा है। इनमें पुराने तार बदलना, नई लाइन डलना, जंपर डलना आदि कार्य शामिल हैं जिससे विद्युत आपूर्ति सुधरेगी।
विज्ञापन

कंपनी के बिलों शुरू की कटौती
कार्य में देरी के चलते कंपनी के बिलों में कटौती करना शुरू कर दिया है। अगर समय पर पूरा कार्य नहीं हुआ तो बिलों में और कटौती की जाएगी व भुगतान रोका जाएगा। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर

योजना हैं ये कार्य होने थे

सामान प्रस्तावित कार्य
11 मी. पोल 2637
13 मी. पोल 78
8.5 मी. पोल 11436
9 मी. पोल 48
कुल पोल 14199

तार प्रस्तावित नई लाइन
एबी केबल 95 एमएम 249 सीकेएम
एबी केबल 50 एमएम 11 सीकेएम
एबी केबल 120 एमएम 926 सीकेएम
एलटी केबल 50 एमएम 53 सीकेएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें