मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में शनिवार को महामंत्री पद पर मनबीर सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 61 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 2025-26 सत्र की कार्यकारिणी के 27 फरवरी को होने वाले मतदान के चलते चार पैनलों सहित 65 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को दाखिल किए थे। शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए थे। शनिवार को दोपहर 3 बजे नाम वापसी का समय निर्धारित था। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी मंडल रउफ उल हसन अंसारी और आशुतोष गर्ग ने यह जानकारी दी।