फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अस्पतालों में रेट लिस्ट चस्पा करने के सीएमओ ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जनपद में संचालित सभी चिकित्सालयों और नर्सिंग होम के संचालकों को विभिन्न बीमारियों के इलाज पर होने वाले अनुमानित खर्च की रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य द्वार रेट-लिस्ट चस्पा करने का आदेश दिया है। इससे पहले भी यह आदेश दिया जा चुका है। कुछ अस्पतालों ने निर्देश का पालन करते हुए रेट-लिस्ट चस्पा करने की सूचना सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराई है लेकिन अभी भी कई चिकित्सालयों ने आदेश का पालन नहीं किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया ने बताया कि जिन अस्पतालों ने अभी तक अपने मुख्य द्वार पर अनुमानित इलाज के खर्च की रेट-लिस्ट नहीं लगाई है, उन्हें पुनः निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल इस कार्य को पूरा करें और रेट-लिस्ट चस्पा करें। उन्होंने कहा कि वह खुद तथा नोडल अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे। रेट-लिस्ट न चस्पा होने पर संबंधित चिकित्सालय या नर्सिंग होम के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें