फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच दिन तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Thu, 25 Sep 2025 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मोदीपुरम और पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। हवा चलने के बावजूद गर्मी कम नहीं हो रही है और प्रदूषण स्तर भी बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले पांच दिन तक राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

35 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना हुआ है तापमान, प्रदूषण का स्तर बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पिछले कुछ दिनों से तापमान 35- 36 के आस पास बना है। दिन में हवा भी चली, लेकिन फिर भी तापमान 35 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पांच दिन तक मौसम में गर्माहट बनी रहेगी।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर अभी गर्म बने हैं। दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है और रात में भी तापमान बढ़ा हुआ है, जिस कारण से गर्मी दिन में परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार का दिन भी गर्म रहा, दिन में चली हवा से भी ज्यादा राहत नहीं मिली। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा रही। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 126 दर्ज किया गया। गंगानगर में 122, जयभीम नगर में 126, पल्लवपुरम में 129, बेगमपुल 132 और दिल्ली रोड 138 एक्यूआई दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और दिन का तापमान 36 के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें