फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ अड्डे पर नहीं लगेगा जाम, इस्लामाबाद में रोके जाएंगे तिपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ अड्डे पर जाम न लगे और यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। इसके लिए अब करीब एक किलोमीटर पहले इस्लामाबाद में ई-रिक्शाओं और ऑटो को रोका जाएगा। इस प्लान के लिए एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचकर यातायात पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाते हुए बैरियर भी लगाए हैं। वहीं, दूसरी ओर सूरजकुंड पर ऑटो और ई-रिक्शाओं के लिए ऐसी व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

दरअसल, हापुड़ अड्डे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते यातायात पुलिस ने पहले सूरजकुंड से ऑटो और ई-रिक्शाओं को डायवर्ट कर दिया था। उनको हापुड़ अड्डे नहीं जाने दिया जा रहा था। इसके साथ ही नंदन सिनेमा हॉल के सामने भी यातायात पुलिस ने वाहनों को रोक दिया था। गढ़ रोड से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के हापुड़ अड्डे पर पहुंचने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अब इस्लामाबाद में भी वाहनों को रोक दिया गया है। अब हापुड़ अड्डे पर ऑटो या ई-रिक्शा को आने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए बैरियर भी लगा दिए गए है। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगा दी गई है, बैरियर भी लगाए गए है ताकि यातायात व्यवस्था न बिगड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें