मेरठ। पीएल शर्मा उपकेंद्र क्षेत्र में मंगलवार को पटेल नगर फीडर में एबीसी केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र के मतीन वार्ड, जत्तीवाड़ा में सुबह 9:30 से 2:30 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रेलवे रोड उपकेंद्र क्षेत्र में जर्जर पोल व तार बदलने के कारण प्रेमपुरी, रोनकपुरा, शांतिनगर, पूर्व दीन दयाल, आनंद पुरी, माता का थान, मकबरा अब्बू, किसान फ्लोर मिल आदि क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
शास्त्रीनगर बिजलीघर क्षेत्र के आवास विकास फीडर पर आरडीएसएस कायों के चलते सेक्टर 8, 9, 10 और 11 के कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। गंगानगर क्षेत्र में मरम्मत कार्यों के चलते गंगानगर -2 उपकेंद्र क्षेत्र में ग्लोबल सिटी, न्यू ग्लोबल सिटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहं अमन विहार उपकेंद्र क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद