फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में संपत्तियों की दरों पर आज होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेदव्यासपुरी में करीब 32 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क तैयार किया जाना है। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से राइट्स संस्था को इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। सराफा व्यापारी इस योजना में कम कीमत पर संपत्ति की मांग कर रहे हैं। अब सोमवार को प्राधिकरण सभागार में राइट्स की ओर से तैयार प्रपोजल का प्रजेंटेशन होगा और संपत्तियों की दरें निर्धारण को मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य सेवाओं को लेकर सराफा व्यापारियों ने अपने सुझाव दिए हैं। मेडा की ओर से जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए डिमांड सर्वे किया गया था। इसमें 167 व्यापारियों ने रुझान दिखाया था। इसके बाद से मेडा ने इस पर काम शुरू कर दिया।
सराफा कारोबारियों के अनुसार इसके बनने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अभी संकरी गलियों में सराफा कारोबार चल रहा है। वेदव्यासपुरी में ज्वेलरी पार्क बनने के बाद से कारोबार आसान होगा और उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ेगी। अफसरों के अनुसार कांप्लेक्स के लिए दुकानों की बुकिंग के लिए सराफा कारोबारियों से निर्धारित शुल्क जमा कराया जाएगा। वहीं, मेडा की ओर से करीब 125 करोड़ रुपये की अनुमानित धनराशि आंकी गई है। मुख्य नगर नियोजक ने बताया कि सोमवार को राइट्स की ओर से प्रजेंटेशन होगा और दरें निर्धारण पर वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें