चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अंतर छात्रावास प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में चल रही अंतर छात्रावास प्रतियोगिता 2024-25 के अंतर्गत रविवार को बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में किया गया। सिंगल्स मैच में माही चौधरी और युगल में निशाता व कशिश विजयी रही।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार के नेतृत्व में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. सीपी सिंह, सह समन्वयक डॉ. अनिल यादव, विजय कुमार राम, विजय सिंह, डाॅ. निधि भाटिया, डॉ. वंदना राणा, डाॅ. धर्मेंद्र प्रताप आदि रहे। मुख्य अतिथि प्रो. एसएस गौरव, प्रो. संजय कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के अकादमिक विकास के साथ मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। बैडमिंटन मैचों में अंकुश कुमार, करण सिंह, ध्रुव गोस्वामी, शिवम गुप्ता, रश्मि कश्यप, स्वाति गुंजन, सलोनी चौहान एवं सृष्टि सैनी मैच रेफरी ऑफिशियल रहे। प्रतियोगिता में महिला छात्रावासों की दोनों टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने कौशल का परिचय दिया। सिंगल्स वर्ग में दुर्गा भाभी महिला छात्रावास की माही चौधरी ने रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास की दिव्या राजपूत को 12-10 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीप्ति अहलावत तीसरे स्थान पर रही। युगल वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास की निशाता व कशिश गोलियान ने दुर्गा भाभी महिला छात्रावास की सपना कुशवाहा व कशिश गुप्ता को 11-7 से हराया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में रविंद्र सिंह, रमिता चौधरी, पूनम शर्मा, कृष्णपाल, सबलू कुमार, शुभम का सहयोग रहा।