फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ था पानी, प्रसव पीड़िता को ट्रैक्टर पर लेकर निकले पड़े परिजन

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम सियाली में प्रसव पीड़ा होने पर महिला को एंबुलेंस से ​अस्पताल ​भिजवाती एसडीआरएफ - फोटो : :कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर महेवा के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस में फंसे सवार।
विज्ञापन
ढाई किमी चढ़कर फंस गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटर बोट लेकर पहुंची एसडीआरएफ
विज्ञापन

जलीलपुर (बिजनौर)। गंगा की धार से घिरे गांव स्याली की महिला को बृहस्पतिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर चल दिए। ढाई किमी दूर जमालुद्दीनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई तो परिजनों ने प्रशासन को खबर की। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से प्रसव पीड़िता को बाढ़ के पानी से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया।
गांव निवासी बीना देवी पत्नी मनीष कुमार और उनके अन्य परिजनों के लिए बृहस्पतिवार की रात बड़ी मुश्किल भरी रही। बीना को प्रसव पीड़ा हुई तो आसपास कोई डॉक्टर नहीं था और न ही अस्पताल तक पहुंचने के लिए रास्ता खुला था। गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर तक जलभराव के कारण एंबुलेंस का पहुंचना भी मुश्किल था। ऐसे में परिजनों ने हिम्मत जुटाई और उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारपाई पर लेटाकर लेकर चल दिए। दतियाना पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर बाढ़ के पानी में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और ग्राम प्रधान अशोक कुमार आदि ने ट्रैक्टर को गहरे पानी से निकाला। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी। फिर ट्रैक्टर लेकर चल दिए और जमालुदीनपुर के खेड़ा तक पहुंच गए। रात करीब 12.30 बजे एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट लेकर मौके पर पहुंच गई और प्रसव पीड़िता को पहले मोटर बोट से और नारनौर गांव आने के बाद एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। शुक्रवार की देर शाम तक सीएचसी में भर्ती महिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें