फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिन पर कोहरा छाया रहा, कुछ देर के लिए हुए सूर्य के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। लगातार मौसम में चल रहे बदलाव के चलते शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में कोहरे की चादर छाई रही। शुक्रवार को दोपहर के आसपास कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। दिन में भी चालकों वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कड़ाके की सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आसमान में कोहरा छाया रहा। पूरे दिन कोहरे का प्रकोप रहा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। वहीं कोहरे के चलते वाहन चालकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी हुई। इसकी वजह से वाहनों की गति पर तो लगाम लगा ही, साथ ही दिन में भी वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्दी के चलते शाम होते ही बाजार सुनसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें