फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सामने आई ऑक्सीजन की कालाबाजारी, फैक्टरी सील, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल

Thu, 17 Sep 2020 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • शिकायत के बाद शासन के निर्देश पर हुई कार्रवाई 
  • फैक्टरी का लाइसेंस भी हो सकता है निरस्त 
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर की जांच करती औषधि प्रशासन की टीम। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने वहलना स्थित एक फैक्टरी में छापा मारकर ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी पकड़ी। फैक्टरी में ऑक्सीजन की रिफिलिंग कर सिलिंडर 350 रुपये तक बेचा जा रहा था। फैक्टरी को सील कर दिया है।

विज्ञापन


लखनऊ से मिले निर्देश पर बुधवार शाम जिला औषधि निरीक्षक लवकुश ने मेरठ के ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन कुमार शाक्या, सहारनपुर से ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीप चौधरी और पुलिस बल के साथ बाबा गैसिस फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी को ऑक्सीजन सिलिंडर की ट्रेडिंग का लाइसेंस मिला था, मगर यहां ऑक्सीजन की रिफिलिंग कर सिलिंडर अधिक दाम पर बेचे जा रहे थे। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि यह फैक्टरी नई मंडी के पटेलनगर निवासी अंशुल कुच्छल और अंकुश कुच्छल की है। फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।

350 में बेचा जा रहा था सिलिंडर
कोरोना काल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है। ऑक्सीजन का सिलिंडर बाजार में 400 रुपये तक बेचा जा रहा है, जबकि उसकी कीमत 250 रुपये तक है। ऑक्सीजन की कालाबाजारी की लगातार शिकायत मिल रही थी। यह भी शिकायत मिल रही थी कि ट्रेडिंग वाले ही ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं। यह शिकायत शासन तक भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में लटका मिला मैनेजर का शव, बेड पर पड़ी थी पत्नी की लाश, मासूम बच्ची की हालत गंभीर
विज्ञापन


लखनऊ से मिले निर्देश पर बुधवार शाम को जिला औषधि निरीक्षक के साथ पुलिस बल को लेकर वहलना क्षेत्र में बाबा गैसिस फैक्टरी में छापा मारा। जांच में पाया गया कि इस फैक्टरी को प्रतिदिन 2000 ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें