फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों के जानीकलां पहुंचते ही कोहराम मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गाजियाबाद के लोनी बार्डर क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर की मौलाना आजाद कॉलोनी में सोमवार तड़के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से निकले धुएं से दम घुटने से पांच बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई। उन्हें सोमवार देर शाम गमगीन माहौल में पैत्रिक गांव जानी कलां में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव जानी कलां निवासी सगे भाई आसिफ, राशिद और यूसुफ गाजियाबाद जिले के लोनी बार्डर क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर की मौलाना आजाद कॉलोनी में रहते हैं। उनके छह परिजनों की मौत की जानकारी पाकर गांव जानी कलां में माहौल गमगीन हो गया। देर शाम सभी के शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव जानी कलां लाया गया। घर के आंगन से छह जनाजे देख हर किसी की आखें नम हो गईं। हर किसी की जुबान पर था कि ऊपर वाला ऐसा दिन किसी को भी न दिखाए। वहीं, परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। लोग उन्हें ढांढ़स बंधाने के दौरान खुद के भी आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। जनाजे में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
सभी कब्र आसपास खोदी गईं
गांव जानीकलां में छह शव एक साथ पहुंचने पर कोहराम मच गया। गांव का हर व्यक्ति शवों को देखने के लिए मृतकों के घर पहुंचने लगा। सभी के शव गांव में लाने की जानकारी पाकर पहले ही ग्रामीण तैयारी में लग गए थे। इसके बाद उन सभी की क्रब आसपास खोदी गईं। जनाजे की नमाज अदा करने के बाद शवों को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें