फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु का मांस बेचने का आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूड़बराल में दुकान संचालक पर लगाया आरोप, पुलिस ने मांस के नमूने जांच के लिए भिजवाए
विज्ञापन

परतापुर फाइल 1
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल में मुख्य रास्ते पर दुकान शुरू कर संरक्षित पशु का मांस बेचने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने वीडियो बनाकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य भाग निकले। पुलिस का कहना है मांस के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गाजियाबाद निवासी एक युवक ने किराए पर दुकान लेकर भूडबराल में मुख्य मार्ग पर मीट शाप खोली थी। जानकारी मिलने पर भूडबराल के दर्जनों ग्रामीण दुकान पर पहुंचे और मीट शाप संचालक पर संरक्षित पशु का मांस बेचने का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने संचालक को दो दिन बाद शुरू हो रहे नवरात्रों का हवाला देते हुए दुकान बंद करने की बात कही। सामाजिक लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। आरोप है कि दुकान संचालक ने मांस बेचना जारी रखा और दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर दर्जनों लोग शुक्रवार दोपहर दुकान पर पहुंचे और हंगामा किया। ग्राम प्रधान अरुण विकल मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी से मामले की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि उसके अन्य साथी भाग गए। पुलिस ने चिकित्सीय टीम को बुलाकर मांस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दुकान संचालक के लाइसेंस की जांच की जा रही है। मांस के नमूनो की जांच रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें