सुनील कैथवास....लाल कुर्ती फवारा चौक पर मोहर्रम में निकाली जाने वाली चौकी प्रशासन द्वारा बताए ज
मेरठ। लालकुर्ती में फव्वारा चौक के पास 14 फीट ऊंचे ताजिये को लालकुर्ती पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान जुलूस निकाल रहे लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद ताजिये का साइज छोटा किया गया। इसके बाद ही जुलूस आगे निकलवाया गया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ताजिया अधिक ऊंचा होने के कारण बिजली लाइन से टकराने की आशंका थी, इसलिए छोटा कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि शांतिपूर्वक ताजिया निकलवाया गया। मुस्लिम पक्ष के लोग कम ऊंचाई कराने पर राजी हो गए थे। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। संवाद
सुनील कैथवास....लाल कुर्ती फवारा चौक पर मोहर्रम में निकाली जाने वाली चौकी प्रशासन द्वारा बताए ज