फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ पटरी मार्ग के सरधना पुल पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग के सरधना पुल पर रविवार को भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। करीब पांच घंटे तक यहां जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे सरधना पुल पर अचानक जाम लग गया। कांवड़ मार्ग पर नानू की तरफ से आए गन्ना लदे ट्रकों की वजह से यहां जाम लगा। इसके बाद कांवड़ मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गईं। जाम में फंसे राहगीरों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। सरधना गंगनहर पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिसकर्मी निर्माणाधीन चौकी की निगरानी में व्यस्त रहे। जाम के कारण आमजन को परेशानी होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई। यहां काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन दूसरे गांव के संपर्क मार्गों से होकर गुजरे। दोपहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे। बता दें कि ज्यादातर वाहन चालक दौराला क्षेत्र के सिवाया और भूनी टोल प्लाजा से बचकर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग से होकर गुजरते हैं। इसलिए सरधना पुल पर जाम की स्थिति विकट बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें