फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जलभराव बना संकट, फिर डूब गया शहर

विज्ञापन
माधवपुरम में बारिश के कई घंटे बाद जर्जर सड़क पर जलभराव और किनारे कूड़े का ढेर
विज्ञापन
मेरठ। बारिश में जलभराव बड़ा संकट बन गया है। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से एक बार फिर शहर डूब गया। 23 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में हुए जलभराव में कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद को हाथ में जूते लेकर चलना पड़ा था। वहीं, डीएम डॉ. वीके सिंह को भभी गंदे पानी से गुजरकर निरीक्षण करना पड़ा था। इस घटना के बाद भी शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का ठोस प्रयास नहीं किया गया। इसके चलते लोगों ने नालों की सफाई न कराने का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी बारिश की पानी निकासी कराने में नाकाम है। बारिश के 4-5 घंटे तक सड़क पर पानी भरा रहा। शहर की कई गलियों में तो बारिश के कई घंटे बाद भी जलभराव रहा। दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रोड, खैरनगर, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट, पल्लवपुरम सहित कई जगह पर मंगलवार को हुई बारिश के चलते जलभराव हुआ। लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई तो उन्होंने नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया। स्थानीय पार्षदों ने निगम अफसरों को जलभराव की जानकारी दी, लेकिन समस्या का समाधान करने के लिए वहां पर कोई नहीं पहुंचा। पार्षद कुलदीप वाल्मीकि का कहना है कि कई बार शिकायत की है, लेकिन निगम सुनने को तैयार नहीं हैं।
23 जुलाई को बारिश में चलते कांवड़ियों को दो-दो फीट पानी से गुजरना पड़ रहा था। जिसकी शिकायत करने पर डीएम और नगर आयुक्त ने बुढ़ाना गेट के पास जलभराव के हालात देखे थे और निगम द्वारा जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार सुबह बारिश होने पर शहर फिर से जलमग्न हो गया हैं। बागपत रोड स्थित कई कॉलाेनियों में लोगों का निकलना दुश्वार हो गया हैं। सड़क पर भरे पानी में वाहन तक फंस गए। लोगों की आवाजाही प्रभावित होने पर निगम के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला। लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी इलाके में दो-दो फीट पानी भर गया। बारिश के चार-पांच घंटे तक पानी सड़क पर भरा रहा। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि नालों की सफाई का अभियान चलवाया जा रहा है।

माधवपुरम में बारिश के कई घंटे बाद जर्जर सड़क पर जलभराव और किनारे कूड़े का ढेर

माधवपुरम में बारिश के कई घंटे बाद जर्जर सड़क पर जलभराव और किनारे कूड़े का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें