फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहकारी समितियों में अवैध नियुक्तियों की हो निष्पक्ष जांच

Fri, 20 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने आरोप लगाया कि जिले की सहकारी समितियों में करीब 100 अवैध नियुक्तियों हुई हैं। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जिले की सहकारी समितियों में नए ऋण बंद कर दिए हैं, जबकि शामली और मुजफ्फरनगर जनपदों में नए ऋण दिए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि सहकारी समितियों से तीन फीसदी ब्याज पर दिए जाने वाले ऋण को सात प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज से भरे ओवरलोड वाहनों से रोज हादसे हो रहे हैं। उन्होंने लागत को देखते हुए गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और गन्ना एक्ट के अनुसार 14 दिन के बाद ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य दिलाने की मांग की। आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाया जाए। बैठक के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान धीरेंद्र कुमार, मदन चौधरी, शेर सिंह, सोमवीर राणा, सलीम, सनव्वर, सत्यवीर सिंह, यशपाल सिंह, पिरथी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें