फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर घर में होना चाहिए तुलसी का पौधा

Sat, 01 Nov 2025 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के मंदिर महादेव में तुलसी विवाह शालिग्राम के दौरान पूजा करते भक्त।
विज्ञापन
मंदिर महादेव में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में शनिवार को तुलसी और शालिग्राम विवाह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आयोजनकर्ता और यजमान मेरठ व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में तुलसी जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

पंडित संजय त्रिपाठी ने मंत्र उच्चारण कर तुलसी शालिग्राम विवाह संपन्न कराया। शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और देवी का स्वरूप बताया गया है। जिस घर में तुलसी महारानी का पूजन पवित्र भाव से किया जाता तो वहां सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा पर बनी रहती है। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही। महिलाओं ने विवाह के दौरान मंगल गीत गाए। इस दौरान किशन कुमार गुप्ता, राजेश खन्ना, शांतनु त्रिपाठी,यशपाल जांगिड़, रामगोपाल शर्मा, अमित गुप्ता, जगमोहन, राजेश अंधेरा, शुभम् त्रिपाठी,टीटू मोहन, कृष्णा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें