शास्त्रीनगर से सटी एक कालोनी निवासी युवती को दस दिन पहले लिसाड़ीगेट निवासी दूसरे समुदाय का युवक अपहरण कर ले गया। आरोप है कि युवक ने युवती का धर्मपरिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। शनिवार रात को भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में इंस्पेक्टर का घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस को तीन दिन का समय दिया गया था।
एक माह से तनाव
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी नवविवाहिता का एक माह पहले हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने शहजाद के तीन साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद की थी। एक माह से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/