फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के होम एग्जाम पर संशय, कैसे और कब होगी परीक्षा नहीं आया कोई निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थियों के होम एग्जाम पर संकट मंडरा रहा है। सीबीएसई ने मई में बोर्ड परीक्षाएं कराने का आदेश दे दिया है। जल्द ही टाइमटेबल भी जारी हो जाएगा, लेकिन होम एग्जाम कब और कैसे होंगे इसका निर्देश नहीं दिया है। इसके चलते शिक्षक और शिक्षक छात्र परेशान हैं। स्कूल कभी ऑफलाइन पेपर का मन बनाते हैं तो कभी ऑनलाइन ही परीक्षा कराने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

मेरठ में 150 से अधिक पब्लिक स्कूल हैं। इसमें नर्सरी से लेकर बारहवीं तक कक्षाएं संचालित हैं। कई पुराने, बड़े स्कूलों में पांच हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। दसवीं, बारहवीं में तो छात्रों की संख्या कम हैं, मगर पहली से लेकर नवीं व ग्याहरवीं कक्षा में काफी छात्र हैं। कोरोना के कारण इन छात्रों की पढ़ाई तो ऑनलाइन चल रही है, लेकिन वार्षिक परीक्षाएं कब होंगी इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। बोर्ड ने भी कोई निर्देश इस संबंध में जारी नहीं किया है।
कोरोना के कारण ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। अर्द्धवाषिक परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही ली गईं, लेकिन अब वार्षिक परीक्षाएं कैसे कराएं यह स्पष्ट नहीं हैं। प्रिंसिपल भी परेशान हैं कि कब और कैसे परीक्षाएं कराएं। अगर ऑनलाइन परीक्षाएं कराएं तो तकनीकी दिक्कतों के कारण छात्र जुड़ नहीं पाते। ऑफलाइन परीक्षाएं कराएं तो कितने छात्रों को बुलाया जाए, कैसे परीक्षा कराई जाए इसके निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें