वहीं, बदन सिंह बद्दो उसके दो साथियों पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी का एक जैसा अपराध मिला है, जिसके चलते ही तीनों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई सुनिश्चित हुई है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना कि गैंगेस्टर की कार्रवाई की फाइल ब्रह्मपुरी थाने में आते ही तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विधिक राय के अनुसार कार्रवाई
बदन सिंह बद्दो और उसके दो साथी पपीत बढ़ला व विपिन सूरी पर गैंगस्टर लगा है। बद्दो के साथियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। जेडी की विधिक राय के चलते बद्दो के अन्य साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
- अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/