फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखावट में मिलावट होती है और मिलावट में गिरावट : अचला सिंह

विज्ञापन
दौराला- सकौती में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत समारोह कार्य
विज्ञापन
सकौती में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी का स्वागत किया गया। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मेहनत करें, दिखावट पर न जाएं। दिखावट में मिलावट होती है और मिलावट में गिरावट। इसलिए मेहनत करें।
जाट समाज के लोगों ने मनु चौधरी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों, मृत्यु भोज, भ्रूण हत्या, नशाखोरी आदि को दूर करने व समाज को संगठित करने की अपील की। इसके अलावा शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मनु चौधरी ने समाज के लोगों से कहा कि जाट समाज का वर्षों पुराना इतिहास है। समाज के राजा महाराजाओं ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों का बलिदान दिया। अचला सिंह ने कहा कि कहा जाता है कि हम में एकता नहीं होती, यदि हम में एकता नहीं होती तो आज हिंदुस्तान, हिंदुस्तान नहीं होता। यहां मुगलों, अंग्रेजों का राज होता। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान सरकारी सेवा में चयनित तनु पंवार, विशाल चौधरी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता जयपाल सिंह व संचालन संसद के प्रदेश सचिव शिवेंद्र पंवार ने की। इस दौरान कर्मवीर, बिजेंद्र, उपेंद्र, भीष्म, अरुण, गौरव आदि मौजूद रहे।

दौराला- सकौती में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत समारोह कार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें