मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में मंगलवार को अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसका विषय नवोन्मेषी अनुसंधान सम्मेलन 2025 गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता को आगे बढ़ाना रहा।
डीन ऑफ आर्ट प्रो. अर्चना रानी ने शोधार्थियों व शोध की सार्थकता पर जोर दिया। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर प्रो. सोनिका चौधरी ने क्वालिटी रिसर्च व शोध के लिए कुछ बिंदुओं के बारे में बताया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने बताया कि शोधार्थी एवं शोध निर्देशिका के बीच गहरा संबंध होता है, जो शोध की गुणवत्ता को बनाने के लिए जरूरी है। संचालन प्रो. पूनम लखनपाल ने किया। कार्यक्रम में अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ की सदस्य प्रो. ममता उपाध्याय, प्रो. मंजूलता, डॉ. पूनम, डॉ. सुनीता, डाॅ. अनुपम का सहयोग रहा। संवाद