फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में लगा भीषण जाम, नहीं निकल रहा कोई समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना में लगने वाला जाम आम हो गया है। जाम के कारण व्यापारियों के धंधे भी चौपट होने लगा है और स्थानीय लोगों को भी समस्या से जूझना पड़ हा है। रविवार को भी दिनभर जाम से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सुभाष चौक, फलावदा चौराहा, तहसील कार्यालय के पास जाम लगना आम बात हो गई है। रविवार को दिनभर जाम लगने से वाहन रेंगते नजर आए। कुछ दुपहिया वाहन मवाना की तंग गलियों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच गए, लेकिन चार पहिया वाहन चालकों को जाम में फंसकर इंतजार करना पड़ा। व्यापारी दुकानों के बाहर सामान रख लेते हैं। यह भी जाम की वजह है। एनएच 119 बनने के बाद भी मवाना नगर के जाम से निजात नहीं मिल सकी है। रविवार को जाम लगने के पीछे एक कार साप्ताहिक पैठ लगना भी है। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पालिका 23 दिसंबर से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। अभियान से पूर्व व्यापारियों से अपनी दुकानों के आगे से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है। स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें