फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरुष और महिला वर्ग में मेरठ की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय पैरा ऐथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बरेली में आयोजित की गई 10वीं प्रदेश स्तरीय पैरा ऐथलेटिक्स एवं पैरा पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला वर्ग में चैंपियनशिप अपने नाम की। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के ऐथलेटिक्स प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 और 21 दिसंबर को हुई थी। पुरुष वर्ग में मेरठ के खिलाड़ियों ने 11 पदक और महिला वर्ग में मेरठ की खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग संघ के चेयरमैन जेपी सिंह, मेरठ के जिला अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, क्रिकेट प्रशिक्षक अब्दुल आहद, रामचंद्र सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें