फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा विधायक संगीत सोम और महिला अफसर आए आमने-सामने

Thu, 24 Sep 2020 10:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • सरधना नगर पालिका ईओ और विधायक आए आमने-सामने 
  • पालिका कर्मचारी की मौत के मामले ने तूल पकड़ा
  • कर्मचारी की पत्नी ने ईओ और चेयरपर्सन प्रतिनिधि के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ और विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में नगर पालिका के एक कर्मचारी की मौत के मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमिता वरुण एवं क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम आमने-सामने आ गए हैं। ईओ ने विधायक पर अपने खिलाफ माहौल बनाने तो विधायक ने उन पर पालिका कर्मियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस बीच मृत कर्मचारी की पत्नी ने ईओ और चेयरपर्सन प्रतिनिधि शाहवेज अंसारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


एसडीएम अमित कुमार, सीओ आरपी शाही और थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक शाम को ईओ से मिलने पालिका पहुंचे लेकिन, वह कार्यालय में नहीं मिलीं। उधर, ईओ ने पूरे मामले से जिलाधिकारी के. बालाजी को अवगत कराने के साथ ही अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। 

पालिका कर्मचारी अजय छाबड़ा की मंगलवार की शाम को अस्पताल में मौत हो गई थी। अजय की पत्नी आस्था ने बताया कि उनके पति की मौत मानसिक तनाव के चलते हुई है। रात को परिवार वाले और अन्य लोग अजय के शव के साथ बस स्टैंड पुलिस चौकी पर जाम लगाकर बैठ गए थे। बुधवार अलसुबह तीन बजे एसपी देहात और एडीएम द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिए जाने पर उन्होंने जाम खोल दिया और शाम को अजय का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में मामले में परिजन विधायक संगीत सोम से मिले और उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई।
विज्ञापन


इसके बाद मामले ने नया रूप ले लिया। विधायक ने कहा कि कर्मचारियों के प्रति ईओ का व्यवहार बहुत खराब है, जिसके चलते पालिका में अक्सर विवाद की स्थिति रहती है। कर्मचारी उनके खिलाफ आंदोलन तक कर चुके हैं। जवाब देते हुए ईओ ने कहा, जब से कार्यभार संभाला है, विधायक के इशारे पर उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। इसके चलते उन्हें काम करने में परेशानी हो रही है। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले निपटाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: धर्म परिवर्तन कराने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का हंगामा पुलिस पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन

पूरे मामले में विधायक का हाथ 
कर्मचारी की मौत के मामले में स्थानीय विधायक की भूमिका है। उन्हीं के इशारे पर यह सब हो रहा है। पुलिस मेरी तहरीर पर कार्रवाई नहीं कर रही है। थाने में विधायक के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से पहले विधायक पर कार्रवाई करनी चाहिए। यदि मेरे साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए स्थानीय प्रशासन एवं विधायक जिम्मेदार होंगे। - अमिता वरुण, ईओ, नगर पालिका, सरधना 

कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहीं ईओ
मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ईओ कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही हैं, जिसके चलते एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। एक अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे परेशान एक महिला कर्मचारी ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ईओ का व्यवहार अच्छा नहीं है। इसके चलते उनके कुछ ही समय में 17 तबादले हो चुके हैं। वह सरकार के खिलाफ भी मुकदमा लड़ रही हैं। - संगीत सोम, विधायक, सरधना

ईओ ने अपने बयान का खंडन किया 
पालिका कर्मचारी की मौत के मामले में लगे आरोप में ईओ ने मंगलवार शाम कर्मचारी के मानसिक तनाव में होने की बात कही थी। वहीं, उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने का भी बयान दिया था। बुधवार को उन्होंने लिखित में अपने बयान का खंडन किया। कहा कि वह जिम्मेदार अधिकारी हैं इसलिए आत्महत्या का बयान नहीं दे सकती हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें