मेरठ। लिफ्ट में होने वाले हादसों की संख्या बढ़ने के बाद प्रदेश में इसी वर्ष लिफ्ट एक्ट लागू किया गया। इसके नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। शहर में कई बहुमंजिला इमारतों में जर्जर लिफ्ट हादसों का कारण बन रही हैं। आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने के मामले सामने आते हैं।
दिल्ली रोड, बिजली बंबा बाईपास, मोदीपुरम क्षेत्र में कई बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट काफी खराब हालत में है। समय से मेंटेनेंस न होने से ये लिफ्ट कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। सरकारी भवनों और हॉस्पिटलों की लिफ्ट की हालत भी काफी खराब है। कैपिटल हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद एकबार फिर से लिफ्ट में लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा नेता राहुल ठाकुर का कहना है कि पूर्व में वह शहर के हॉस्पिटलों की नियमों का उल्लंघन करने को लेकर शिकायत कर चुके हैं। चिकित्सा विभाग और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में भी अस्पताल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए वह अधिकारियों से मिलेंगे।
द