फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर निर्दयी हुई ममता : नवजात को रास्ते पर छोड़ा, ठंड में तड़पकर दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर (मेरठ)। महिला क्रिकेट में बेटियों के विश्व चैंपियन बनने पर देश भर में गर्व और जश्न का माहौल है। ऐसे में न्यू शिवलोक कॉलोनी में एक नवजात बेटी को सर्दी कर रात में सड़क पर छोड़ दिया गया। मासूम बच्ची ने सड़क पर ठंड में तड़पकर दम तोड़ दिया। यह घटना अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट प्रीतिपाल के घर से 100 मीटर की दूरी पर हुई। कॉलोनी के लोगों ने बच्ची के शव को कपड़े में लपेटकर दफना दिया है।
विज्ञापन

न्यू शिवलोक कॉलोनी में सुबह कुछ महिलाएं घूमने के लिए निकली थीं। इसी दौरान उनकी नजर कॉलोनी की मेन सड़क के किनारे नवजात का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाएं हैरत पड़ गईं। कुछ ही देर में मौके पर कॉलोनी के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। गनीमत रही कि कुत्तों की उस पर नजर नहीं पड़ी, वरना वह शव को क्षत-विक्षत कर सकते थे। महिलाओं ने एक कपड़े आदि का बंदोबस्त कर बच्ची को उसमें लपेटा। इसके बाद कॉलोनी के एक प्लाट में बच्ची के शव को दफना दिया। महिलाओं का कहना था कि किसी महिला ने बच्ची को सड़क पर छोड़ा है और ठंड से उसकी मौत हुई है। कुछ महिलाएं सामाजिक मान मर्यादा के चलते बच्ची को सड़क पर छोड़ने की आशंका जता रहीं थीं।
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना पुलिस से जानकारी ली गई, परंतु उन्हें इस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले भी मिले हैं नवजात

16 फरवरी: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अशोकपुरी में नाले में तीन महीने का भ्रूण मिला।

28 अप्रैल: पीएल शर्मा जिला अस्पताल के टॉयलेट में मृत अवस्था में नवजात मिला।
22 सितंबर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेघदूत पुलिया के पास कचरे में नवजात बच्ची का शव मिला।

चार मई 2024: लिसाड़ी गेट के श्याम नगर रोड स्थित एक नाले में नवजात का शव मिला।
30 नवंबर 2024: शिव शक्ति नगर में नवजात मिला। आवाज सुनकर लोगों ने उसे बचाया। अस्पताल में भर्ती कराया।

-
आज भी समाज पारंपरिक मूल्यों और विचारों के अधीन है। हम यह भी नहीं सोचते कि हम क्या कर रहे हैं। असली स्थिति केवल तब ही बताई जा सकती है जब सही कारण सामने आए लेकिन फिर भी कानूनी विवाह के बिना बच्चा या कभी-कभी परिवार में बहुत सारी लड़कियां होने पर ऐसा हो सकता है। यह बिल्कुल गलत है और किसी भी कारण से इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता।

- प्रो. संजीव महाजन, समाजशास्त्री, एनएएस कॉलेज
हमारे देश की बेटियां विश्व भर में रोशन कर रही हैं। मेरठ की बेटियों ने भी विश्व में परचम लहराया है। ऐसे में ऐसी घटना बेहद दुखद है। क्षेत्र में पता किया जाएगा कि कौन महिला गर्भवती थी। लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन

रिचा सिंह, अमहेड़ा आदिपुर ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें