फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंडाली में तीन घरों में लाखों की चोरी, नकदी-जेवरात ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव मुंडाली में रविवार रात चोरों ने तीन घरों से लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मुंडाली निवासी माजिद ने पुलिस को बताया कि रात में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, पाजेब और चांदी के अन्य जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

गांव के उम्मेद के घर पर भी चोरी हुई। रात करीब एक बजे उम्मेद की भाभी सायबा की आंख खुली। उन्होंने कमरे में मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर को देखा। सायबा के शोर मचाने पर चोर दरवाजा खोलकर भागा। परिजनों ने पीछा किया तो देखा कि उसका एक और साथी भी भाग रहा था। दोनों चोर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। चोरों ने उम्मेद के घर से 25 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुराया।
विज्ञापन

तीसरी वारदात नफीस के घर हुई। नफीस ने बताया कि चोरों ने उनके घर से 52 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने का पैडल, सोने की झुमकी, हाथफूल, एक हार, दो मोबाइल फोन बच्चों की दो गुल्लक चोरी कर ली। सुबह अलमारी का ताला टूटा देखकर परिवार को चोरी का पता चला। एक ही रात में तीन घरों में हुई इस सिलसिलेवार चोरी से ग्रामीणों में दहशत है।
सीओ किठौर रामप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस चोरों को तलाश रही है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें