दौराला - सकौती में दुकान में हुई चोरी की जानकारी देते पीड़ित। स्रोत : संवाद
दौराला (मेरठ)। सकौती में खतौली निवासी अशोक कुमार की सबमर्सिबल की दुकान में चोरों ने मंगलवार देर रात कुंबल कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि 15 दिन में चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया।
अशोक ने बताया कि वह अपने बेटे सचिन के साथ दुकान पर बैठते हैं। मंगलवार देर रात वह दुकान बंद कर घर लौट गए। बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा मिला। चोरों ने दुकान के पीछे से कुंबल कर रखा था। चोर दुकान से तीन से साढ़े तीन लाख का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। अशोक ने थाने में तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।