यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हाईवे पर दो दिन पूर्व हुए हादसे में सोंहजनी तगान के दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराए जाने के बजाए कुछ लोगों ने उनके मोबाइल ही चोरी कर लिए।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान निवासी प्रद्युम्न त्यागी व उनके भतीजे अजय त्यागी की रविवार को हाईवे पर छपार में हुए भीषण हादसे में मौत हो गई थी, जबकि जयद्रथ त्यागी घायल हो गए थे। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरिद्वार से महिला रिश्तेदार का अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे। मंगलवार को दोनों के परिजन छपार थाने पहुंचे और बताया कि हादसे के बाद किसी ने दोनों मृतकों के कीमती मोबाइल चोरी कर लिए हैं। उक्त दोनों मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: छुट्टियों की खुशी और एक पल में उजड़ गई पांच जिंदगियां, एक ही परिवार के थे चार लोग
पीड़ित परिजनों ने पुलिस से उनके मोबाइल बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल बरामदगी के प्रयास कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/