फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो दुकानों से लाखों की चोरी, व्यापारियों में रोष

Wed, 07 Aug 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली एम एस के रोड पर रेडिमेट की दुकान पर चोरी की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम ।
विज्ञापन
शामली। शहर में शिव चौक के पास सोमवार रात को रेडीमेड गारमेंटस और किराना की दुकानों में चोरों ने छत से सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रेडीमेड की दुकान से 2.73 लाख की नकदी व 80 हजार रुपये के कपड़े और किराना की दुकान से गल्ले में रखे 3.80 लाख रुपये और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस के साथ फोरेंसिक, डॉग स्कवयाड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एक रात में दो दुकानों में चोरी की घटना होने से व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने चोरी की घटनाओं पर रोष जताया। पुलिस ने घटनाओं के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
शहर के नया बाजार निवासी सुरेंद्र अरोरा की शिव चौक के पास मुख्य मार्ग पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रात को बदमाश दुकान की छत पर पहुंचे और दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकान के गल्ले में रखे 2.73 लाख रुपये और करीब 80 हजार रुपये के रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए। बदमाश जाते समय प्रथम तल पर मुख्य मार्ग की तरफ लगे दरवाजे के अंदर का ताला तोड़कर बाहर निकले और पड़ोसी की दुकान की छत के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना का पता सुबह उस समय चला जब व्यापारी दुकान पर पहुंचे और दुकान का सामान इधर-उधर बिखरा पाया और गल्ले से रकम गायब मिली। व्यापारी सुरेंद्र अरोरा के पुत्र किंशु अरोरा ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। व्यापारी ने बताया कि रात के समय सीसीटीवी कैमरे बंद थे।
इससे थोड़ी दूरी पर जवाहर गंज मंडी गेट में किराना की दुकान में चोरी की दूसरी घटना हुई। मोहल्ला आर्यपुरी निवासी सुरेश चंद जैन की तीन मंजिल किराना की दुकान है। सुरेशचंद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब वे दुकान पर पहुंचे और गल्ले व डिब्बों में दुकान बिक्री के रखे करीब 3.80 लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने दुकान में जांच की तो पता चला कि बदमाश तीसरी मंजिल पर लगी खिड़की के सरिये उखाड़कर अंदर घुसे। बदमाशों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को घुमाकर दिशा बदल रखी थी और डीवीआर चोरी कर ले गए। सुरेशंचद जैन के पुत्र आशीष जैन की तरफ से कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

रेडीमेड की दुकान के सेल्समैन ने प्लाॅट के बैनामे के लिए रखी थी रकम
शहर के बीच व्यस्त इलाके में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से चोरी हुए 2.73 लाख रुपये में 2.50 लाख रुपये दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन रवि के बताए गए हैं। व्यापारी ने बताया कि रवि ने प्लाॅट खरीदा है, जिसका सोमवार को बैनामा होना था, लेकिन किसी वजह से बैनामा नहीं हो सका तो उसने यह रकम दुकान में ही रख दी थी। इसके अलावा 13 हजार व्यापारी के रखे हुए थे।
आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
सोमवार रात को दो दुकानों में चोरी होने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस के साथ एसओजी टीम और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
शहर में दो दुकानों में चोरी होने की सूचना मिली है। दोनों दुकानों में चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा एसओजी व सर्विलांस टीमें भी लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें