फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत, रात में जागकर दे रहे पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कल्याणपुर, पूठ और किनौनी चौकी क्षेत्रों में लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के कई गांवों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खासकर जंगलों में नलकूपों और उनकी विद्युत लाइनों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। ग्रामीण अब रात में जागकर खुद ही पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने और शिकायत करने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
कल्याणपुर, पूठ और किनौनी चौकी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में सबसे अधिक चिंता है। ग्रामीणों के अनुसार, चोर रात के समय जंगलों में पहुंचकर नलकूपों से विद्युत उपकरण और लाइन से जुड़े सामान चोरी कर ले जाते हैं। लगातार घटनाओं के कारण किसानों में आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गांव और जंगलों में पुलिस की गश्त पर्याप्त नहीं है। इसी का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कई ग्रामीणों ने अब समूह बनाकर रात में गांव और खेतों के आसपास निगरानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि इस संबंध में रोहटा थाना पुलिस को गश्त बढ़ाने और घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें