फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर कॉलेज में चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव कैली स्थित गांधी शताब्दी स्मारक इंटर काॅलेज में चोर ने दिनदहाड़े घुसकर परिसर में लगे सीसीटीवी तोड़ते हुए सबमर्सिबल चोरी कर लिया। इस मामले में प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विपिन त्यागी के अनुसार, जून माह में कॉलेज बंद चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी प्रतिदिन विद्यालय में आ रहे हैं। बुधवार को किन्ही कारणों से कोई अध्यापक दिन में वहां नहीं पहुंच सका। दोपहर के समय चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी कॉलेज में पहुंची तो कार्यालय का सभी सामान अस्त-व्यस्त मिला तथा विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे मिले। महिला कर्मचारी ने तुरंत घटना की जानकारी प्रधानाचार्य व पुलिस को दी। जांच में पता चला कि चोर ने विद्यालय परिसर में लगे सबमर्सिबल चोरी कर लिया। घटना विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें