फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में आर्मी जवान के क्वार्टर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार रात आर्मी जवान के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत साढ़े तीन लाख का सामान साफ कर दिया। रविवार सुबह वारदात की सूचना पड़ोसी ने फौजी को दी।
विज्ञापन

संदीप कुमार मलिक आर्मी हेड क्वार्टर बेस वर्कशाप स्थित सरकारी क्वार्टर में परिवार समेत रहते हैं। वह क्वार्टर में ताला लगाकर परिवार समेत कहीं गए थे। शनिवार रात उसके क्वार्टर में चोरी हो गई। रविवार को पड़ोसी ने उन्हें दरवाजे का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर पहुंचे संदीप कुमार ने सदर बाजार पुलिस को सूचना दी। उन्होंने 14 हजार रुपये नगद, सोने का सेट, चेन, दो अंगूठी, टॉप्स, पॉजेब, अन्य ज्वैलरी, दो घड़ी और इनवर्टर चोरी जाने की बात कही। पीड़ित ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी होना बताया। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने कई जगह सीसी टीवी फुटेज भी देखी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
कपड़े की दुकान से लाखों की चोरी
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के बनियापाड़ा में कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। गुदड़ी बाजार निवासी चिरागुद्ीन की बनियापाड़ा में पुलिस चौकी के सामने कपड़े की दुकान है। दुकान के पास ही गोदाम है। शनिवार रात चोर टाटा मैजिक व टेंपो लेकर पहुंचे। गोदाम का ताला तोड़कर करीब पांच लाख का सामान भर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात से 16 मिनट पहले तक पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे। पुलिस के जाते ही चोरों ने वारदात की। रविवार सुबह पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पीड़ित ने बताया कि दो माह पहले भी उनके साथ लूट हुई थी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें