मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मकान पर ताला लगाकर नौकरी पर गए एक युवक के घर से चोरों ने एसी की आउटडोर यूनिट व अन्य सामान चोरी कर लिया। युवक ने कालोनी में तैनात सुरक्षाकर्मियों व कुछ लोगों पर चोरी का शक जताते हुए मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवास विकास की जागृति विहार एक्सटेंशन सेक्टर-3 निवासी डाॅ. सुधांशु अग्रवाल ने बताया कि वह फ्लैट बंद कर अपने नौकरी पर गया थे। सुबह उनके भाई हिमांशु अग्रवाल ने फोन कर बताया कि उनके फ्लैट की आउटडोर यूनिट, विद्युत तार व अन्य सामान गायब है। वह वापस आया। आसपास के लोगों व सीसीटीवी फुटेज चेक की लेकिन घटना को अंजाम देने वालों का पता नहीं चला। उसने कालोनी के सिक्योरिटी इंचार्ज व यहां काम कर रहे मजदूरों व आवास विकास के कर्मचारियों पर शक जताया। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।