संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कसबे में मेरठ रोड पर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में कुंबल कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने दुकान मालिक की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक साजिद ने बताया कि चोर दुकान में रखी वेल्डिंग मशीन के कीमती तार और लोहे की भारी रेलिंग चुरा ले गए। साजिद ने शुक्रवार को काम खत्म कर दुकान बंद की थी। शनिवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। दुकान में कुंबल लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस को दुकान मालिक की तहरीर मिल गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ कर चोरी का खुलाया किया जाएगा।