फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक्सपोर्ट व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने 24 घंटे में चोर को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोर ने रविवार शाम एक्सपोर्ट व्यापारी अरुण कुमार जैन के घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने चांदी के आभूषण व 4 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक कर मुठभेड़ के दौरान काशीराम कॉलोनी निवासी सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान आरोपी गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान व नगदी बरामद की।
सिविल लाइन क्षेत्र के हरनाम दास रोड निवासी अरुण कुमार जैन ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका एक्सपोर्ट का काम है और दिल्ली रोड पर ऑफिस है। रविवार शाम वह अपने मकान पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान और आभूषण चोरी कर लिए। वापस लौटने पर चोरी का पता चला तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी के अनुसार, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए सिविल लाइन पुलिस और स्वाट टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सोमवार को पुलिस किला रोड के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने एक युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद भागने की कोशिश में वह गिर गया और उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मिले बैग से चोरी का सामान बरामद हुआ। इसमें चांदी की पांच कटोरी, चम्मच, प्लेट, डिब्बियां, चिराग, लोटा, सिक्के, पायल, अंगूठियां, चेन और लॉकेट के अलावा टॉप्स और कटोरी भी शामिल हैं। पुलिस को आरोपी के पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें