भगवान विश्वकर्मा धाम में गोवर्धन पूजा करते हुए (स्रोत समाज) मवाना
मवाना। मेरठ रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा धाम में सोमवार को 28वां स्थापना दिवस एवं गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत परंपरा अनुसार गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके उपरांत भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी गई। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने जनकल्याण और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सरदार सुखदेव सिंह, सरदार बयंत सिंह, राजेश विश्वकर्मा, सत्येंद्र शर्मा, राम सिंह धीमान, बोबी विश्वकर्मा, सुभाष धीमान, संजय धीमान, मूल शंकर धीमान, यज्ञदेव धीमान, आरके विश्वकर्मा आदि शामिल हुए।