फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीओ दौराला के कार्यालय के गेट के पास ठेके पर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। सीओ दौराला के कार्यालय के गेट से कुछ कदम की दूरी पर स्थित शराब के ठेके से चोरों ने छह हजार की नकदी और पांच शराब की बोतलें चोरी कर लीं। घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों फाजलपुर निवासी अजीम व मेहताब थाना सदर बाजार निवासी चाहत को मार्शल पिच से पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में अंबेडकर रोड स्थित सुभाष पुरी निवासी राजकुमार भाटिया की सीओ दौराला के कार्यालय के पास शराब की ठेका है। सोमवार रात कर्मचारी दुकान का ताला लगाकर चले गए थे। मंगलवार सुबह कर्मचारी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि ठेके के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। चोरों ने गले से नकदी व पांच शराब की बोतल चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कुंबलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
सूचना पर राजकुमार व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। राजकुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार शाम दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शराब की बोतलें और नगदी भी बरामद की। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें