संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दवाई लेने के लिए घर से बाहर गई बीमार महिला रिजवाना के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। पीड़िता ने जेठ और पति पर चोरी का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर दी है।
कैली गांव निवासी रिजवाना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 14 वर्ष पहले इरफान से हुई थी। वह पिछले पांच वर्षों से बीमार है और पति से अलग रह रही है। महिला का आरोप है कि बुधवार 30 सितंबर को वह दवाई लेने के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान जेठ इकराम और पति इरफान घर पहुंचे। दोनों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज और मोहल्लेवासियों के माध्यम से उसने दोनों की पहचान होने का दावा किया है। पीड़िता ने दौराला थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।