फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी तैयारियों के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, प्रशासन ने पांच सिनेमाघरों को ही अनुमति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी अधूरी तैयारियों के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, प्रशासन ने पांच सिनेमाघरों को ही अनुमति दी
विज्ञापन

मेरठ। शहर में केवल दो, तीन सिनेमाघरों को छोड़कर अन्य सभी सिनेमाघर आज बंद रहेंगे। अधिकांश संचालकों ने शुक्रवार से शो चलाने की बात कही है।
लॉकडाउन के कारण मार्च से बंद सिनेमाघरों को सरकार ने 15 अक्तूबर से खोलने का आदेश दे दिया। बुधवार दिन भर सिनेमाघर संचालक प्रशासन के अनुमति पत्र का इंतजार करते रहे। देर रात प्रशासन ने पांच सिनेमाघरों को ही अनुमति जारी की। जिसकी वजह से सिनेमाघर संचालक पूरी तैयारी नहीं कर पाए, इसलिए अब शुक्रवार से ही जिले में सिनेमाघर खुलेंगे, उसमें भी केवल पांच सिनेमाघरों वेव सिनेमा शॉप्रिक्स, नंदन, मैग्नम, अप्सरा और आईनॉक्स सिनेमा पीवीएस को अनुमति मिली है।
आज नहीं करेंगे शुरू
वेव सिनेमा संचालक संजीव वर्मा का कहना है कि हम आज से सिनेमा शुरू नहीं करेंगे, लाइसेंस का रिन्यूवल रात में हुआ इसलिए अब शुक्रवार को ही सिनेमा खुलेगा। इसमें भी पुरानी फिल्में जो मार्च में थी वही चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोलेंगे यह पक्का नहीं
आइनॉक्स के मैनेजर मनोज मिश्रा का कहना है कि आज हम सिनेमाघर खोलेंगे यह तय नहीं है, क्योंकि प्रशासन से अनुमति पत्र नहीं मिला है। अनुमति के बाद भी ढाई बजे से शाम सात बजे तक के शो चलाएंगे। हाल में रिलीज फिल्मों को लगाएंगे। लोग पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें