सड़क निर्माण को लेकर युवा रालोद का तहसील में धरना
सरधना। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को युवा रालोद ने नवादा-कालंदी मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम द्वारा नवंबर माह में सड़क पर निर्माण शुरू करने के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
सरधना तहसील क्षेत्र में कालंदी-नवादा मार्ग काफी समय से जर्जर हालत में है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण धामा ठाकुर के नेतृत्व में एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। सोमवार को युवा रालोद कार्यकर्ता संजय चौधरी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। सड़क निर्माण की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्हें समझाने पहुंचे तहसीलदार अवनीश कुमार व लोक निर्माण विभाग जेई आसिफ से कार्यकर्ताआें ने बात करने से इंकार कर दिया। जानकारी पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय धरने पर पहुंचे। उन्होंने फोन पर एक्सईएन सीपी सिंह से बात की। जिसमें बताया कि दो दिन में सड़क निर्माण के लिए राशि आवंटित हो जाएगी। 30 अक्तूबर तक टैंडर छोड़ा जाएगा। पांच नवंबर से सड़क पर निर्माण कार्य भी शुरू कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। संजय चौधरी
ने कहा कि तय समय में कार्य शुरू नहीं होता है तो आंदोलन उग्र होगा। इस मौके पर विक्रांत चौधरी, अंकुर, सोहित त्यागी प्रधान, आयुष, सनी, जोनी, कृष्णपाल, जितेंद्र आर्य, सोनू, सुहेल, राशिद, उम्मीद, अमन व विक्रम आदि मौजूद रहे।