चौ0 इलम सिंह एकेडमी सतवाई में सामवेद परायण यज्ञ में हिस्सा लेते हुए ग्रामीण।
- फोटो : SARDANA
तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ शुरू
जानीखुर्द। चौधरी ईलम सिंह एकेडमी सतवई में सोमवार से तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ की शुरुआत हुई। यज्ञ का आयोजन गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी के द्वारा किया जा रहा है। यज्ञ आयोजक क्षेत्रिय विधायक जितेंद्र सतवई ने कहा कि यज्ञ से पुण्यकर्म की प्रेरणा मिलती है, संतान सदाचारी, अनुशासित बनती है। वही वेदों में बच्चों के शरीर, मन, बुद्धि व आत्मा को उत्तम बनाने के संस्कारों का ज्ञान दिया गया है। प्रथम दिन यजमान चंद्रप्रकाश रहे। तीन दिवसीय यज्ञ का समापन गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती द्वारा किया जाएगा। यज्ञ के अंतिम दिन मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह होंगे। यज्ञ में बिजेंद्र प्रमुख, हरेंद्र सिंह, संचित भोला, पंकज चौहान, अभिमन्यु सांगवान, संजय प्रधान, अरविंद सांगवान, बिल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे।