फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव किनौनी में बुधवार को चोरों ने दिनदहाड़े मकान से लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी चोरी कर ली। घटना के समय मकान के निचले हिस्से में कोई नहीं था। घटना की जानकारी पर पीड़ित ने रोहटा थाना में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव किनौनी निवासी उदयवीर सिंह पुत्र भागमल ने दी तहरीर में बताया कि वह पड़ोसी गांव भदौड़ा में किसी काम से गया हुआ था। वहीं, उसका पुत्र भी खेत पर चला गया और पत्नी छत पर काम रही थी। इसी दौरान चोर मौका पाकर मकान में घुस गए। चोरों ने नीचे के कमरे में अलमारी से सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर करीब दस तोला सोना व एक किग्रा. चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े मकान से लाखों की चोरी की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। चोरी के मामले को लेकर पीड़ित ने रोहटा थाना पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया। जिसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने चोरी के मामले को लेकर तहरीर दे दी है। मामले की जांच की जा रह है। जल्द घटना खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें